Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

हिंसक दंगों से असुरक्षित महसूस कर रहे लंदन के मेयर सादिक खान, कहा, ‘एक मुस्लिम राजनेता के रूप में मैं सुरक्षित नहीं हूं’

Date:

 

लंदन के साउथपोर्ट में चाकूबाजी की घटना को लेकर हुए हिंसक दंगों को देखते हुए लंदन के मेयर सादिक खान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक मुस्लिम राजनेता के तौर पर मैं सुरक्षित नहीं हूं। उन्होंने अपने समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि वह दक्षिणपंथी दंगों से परेशान महसूस करते हैं। मेरे सिवा भी कई लोग हैं जो सिर पर स्कार्फ पहनने से डरते हैं, लोग अपना घर छोड़ने या मस्जिद जाने से भी डरते हैं। मुस्लिम समुदाय को मस्जिद में जाने से पहले दो बार सोचना पड़ रहा है।

दरअसल, लंदन के मेयर का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब देश में आप्रवासन विरोधियों के कारण भयानक दंगे हुए। सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ ने हिंसक घटनाओं को जन्म दिया. पुलिस को पीटा गया, मस्जिदों पर ईंटें और बोतलें फेंकी गईं, कई जगहों पर प्रवासी दुकानों में लूटपाट और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस बीच कुछ लोगों को पुलिस ने आपराधिक आरोप के तहत गिरफ्तार भी किया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लंदन के साउथपोर्ट में छोटीं लड़कियों के लिए एक डांस क्लास का आयोजन किया गया था। जहां 17 साल के एक संदिग्ध ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान 3 बच्चीयों की मौत हो गई, जबकि दो बालगों समेत 9 बच्चीयां घायल हो गईं। इसके बाद पुलिस ने 17 साल के संदिग्ध को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया। घटना होते ही अगले दिन सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि चाकूबाजी की घटना को प्रवासी मुस्लिम यूवक ने अंजाम दिया है। हालाँकि, पुलिस ने युवक का नाम भी जारी किया और पुष्टि की कि उक्त संदिग्ध ब्रिटिश है, मुस्लिम नहीं। उनका जन्म ब्रिटेन में हुआ है। लेकिन लोग नहीं माने और मुस्लिम अप्रवासियों के ख़िलाफ़ हिंसक दंगे शुरू हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...