दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने किया रोशन – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पेरिस ओलम्पिक में भारत का नाम रोशन करने वालों में हरियाणा के तीन खिलाड़ी हैं। जिन्होंने देश के साथ साथ हरियाणा का भी नाम रोशन किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खुशी व्यकत करते हुए कहा कि हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि आज दुनिया में भारत का नाम हरियाणा के खिलाड़ियों ने रोशन किया है। वर्तमान राज्य सरकार की खेल नीति के परिणामस्वरूप पेरिस ओलम्पिक में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दुनिया में परचम लहराने का काम किया है जिसके लिए उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई व शुभाकामनाएं दी है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलों इंडिया जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसके अब सुखद परिणाम मिल रहे है। हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करके देश-प्रदेश का नाम ऊंचा कर रहे है। इन युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में सरकार भी बहुत मेहनत कर रही है और एक प्लेटफार्म देने का काम कर रही है।
आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के लोगों में चलन है कि केन्द्र में जिस पार्टी की सरकार होती है वे उसी पार्टी को मत देने का काम करते है। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हरियाणा में भाजपा एक स्थाई और विकासशील सरकार बनाने जा रही है जो लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *