Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब में AAP का स्टेट लेवल प्रदर्शन आज:अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का करेंगे विरोध, मोहाली में जुटेंगे सारे नेता व समर्थक

Date:

दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज पंजाब से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के नेता व समर्थक प्रदर्शन करेंगे। आप पंजाब की तरफ से मोहाली में राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन रखा गया है।

इसमें पार्टी के कार्यकर्ता, विधायक और मंत्री तक शामिल होंगे। इस दौरान वह बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन सुबह साढ़े ग्यारह बजे मोहाली के फेज-आठ स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के पास से शुरू होगा। प्रदर्शन के दौरान लोगों को दिक्कत न आए। इसके लिए पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं।

AAP के इस प्रदर्शन में भले ही प्रदेश स्तर के सारे नेता शामिल होंगे। लेकिन राज्य के सीएम भगवंत मान आज दिल्ली में रहेंगे। क्योंकि जंतर मंतर पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में एक प्रदर्शन हो रहा है।

इसमें I.N.D.I.A. गठबंधन के सारे नेता व समर्थक शामिल होंगे। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। वहीं, CM भगवंत मान ने खुद एक सार्वजनिक समारोह में कहा था कि वह दिल्ली जा रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...