Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

चुनाव प्रचार के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की बढ़ी मुश्किलें, खुद को करना पड़ा आइसोलेट

Date:

 

अमेरिका में नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार जो बिडेन और डोनाल्ड ट्रंप जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुश्किलें तब बढ़ गईं जब उन्हें पता चला कि वह खुद कोविड-19 से संक्रमित हैं। दरअसल, लास वेगास में यूनिडॉस कॉन्फ्रेंस में बिडेन के भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने दी है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की तबीयत दिन में ठीक नहीं थी, कोविड के हल्के लक्षण दिखने के बाद राष्ट्रपति का टेस्ट कराया गया, जिस में वो संक्रमित पाए गए है, अब उन्हें आइसोलेट किया जाएगा। इस दौरान वह रोहोबोथ स्थित अपने घर में ही आइसोलेट रहकर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। इसके साथ ही जीन पियरे ने बताया कि राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक दी गई है और उन्हें कुछ राहत भी महसूस हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुंबई में लगातार तीसरे दिन स्कूल-कॉलेज, दफ्तर बंद:34 लोकल ट्रेनें कैंसिल

मुंबई---मुंबई में तेज बारिश का बुधवार को तीसरा दिन...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM हाउस में हमला:सिर पर चोट

नई दिल्ली---दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

  जालंधर/चंडीगढ़ (: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में...

लुधियाना में पति से परेशान युवती ने किया सुसाइड:6 महीने पहले की लव

लुधियाना--पंजाब के लुधियाना में बिहार की रहने वाली युवती...