पंजाब में हरियाणा के ड्राइवर ने 4 लोगों को कुचला, 2 की मौत, 2 गंभीर

पंजाब के जालंधर में बीती रात 11.30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, जालंधर के पठानकोट बाईपास पर शुक्रवार रात खाना खाने बैठे दो युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने कुचल दिया। उनके पास बैठे दो युवक घायल हो गए।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद एक युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंच गई।थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो चालक हरियाणा निवासी शुभम को हिरासत में लिया है। पुलिस को युवकों के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक पठानकोट में सामान छोड़कर लौट रहा था। उसे जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित टैगोर अस्पताल जाना था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मृतक दोनों युवक मजदूर थे। हादसा इतना भयानक था कि लोगों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *