Wednesday, August 20, 2025
Wednesday, August 20, 2025

मोगा में घर लौट रहे युवक पर हमला, तेजधार हथियारों के हमले में युवक की मौत

Date:

 

मोगा के बेरिया में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब देर रात एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। धारदार हथियारों के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय हरविंदर के रूप में हुई है, जो एक सैलून का काम करता था।

घटना की जानकारी मृतक युवक के पिता सुरजीत सिंह और मां आशा रानी ने दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हरविंदर अपनी सैलून की दुकान बंद करके घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच चोटो की मार ना सहन करते हुए युवक की मौत हो गई।

इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी हिरासत में:शख्स जनसुनवाई में आया था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह सीएम...

ब्रिटेन में 2 बुजुर्ग सिखों पर नस्लीय हमला, बीच सड़क पर पीटा और उतारी पगड़ियां 

  London: ब्रिटेन में वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास एक...