Saturday, August 9, 2025
Saturday, August 9, 2025

हरियाणा में 90 सीटों पर 9 बजे तक 9.53% वोटिंग

Date:

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है।

वहीं रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए। इससे पहले सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने करनाल में अपने बूथ पर सबसे पहले वोट डाला। सीएम नायाब सिंह सैनी ने भी नारायणगढ़ में मतदान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भाई मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचीं हरसिमरत बादल:लंबे इंतजार के बाद बांधी राखी

पटियाला -रक्षाबंधन के मौके पर बठिंडा से सांसद और...

अमृतसर में पूर्व अकाली सरपंच के घर फायरिंग:बेटे को लगी गोली, हालत नाजुक

अमृतसर--अमृतसर के मजीठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में बीती...

विदेश में फंसे 4 पंजाबी नौजवानों की सकुशल वापसी, सुनाई आपबीती

  गढ़दीवाला/ जाजा (टांडा) : पंजाब सरकार के प्रयास से...

हरियाणा सीएम नायब सैनी से मिले पंजाबी एक्टर

चंडीगढ--पंजाबी फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लों और आम...