Thursday, September 11, 2025
Thursday, September 11, 2025

8 किलो ग्राम हेरोइन बरामदगी मामला: गुरसेवक के बयान पर पिता-पुत्र समेत चार व्यक्ति 12 किलो ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार; कुल बरामदगी 20 किलो ग्राम तक पहुँची

Date:

 

चंडीगढ़/अमृतसर, 10 सितंबर:

8.1 किलो ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले के अगले-पिछले संबंधों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, कमिशनरेट पुलिस अमृतसर ने चार और नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 12 किलो ग्राम हेरोइन, .30 बोर पिस्तौल सहित एक मैगज़ीन बरामद की है, जिससे इस मामले में जब्त की गई कुल हेरोइन की मात्रा 20.1 किलो ग्राम तक पहुँच गई है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरभेज सिंह (50) और उसका पुत्र गुरदित्त सिंह (22), दोनों निवासी ग्राम नारला, तरनतारन; मलकीत सिंह (50) निवासी ग्राम डाल, तरनतारन और गुरजीत सिंह (29) निवासी ग्राम कोटली साका, अजनाला, अमृतसर के रूप में हुई है।

यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा कुख्यात नशा तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी को उसके चार साथियों – गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह उर्फ गोला, गुरप्रीत सिंह और अरशदीप सिंह – समेत गिरफ्तार करके हेरोइन तस्करी कार्टेल का पर्दाफाश करने के उपरांत हासिल हुई थी। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से पहले भी 8.1 किलो ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि ताज़ा गिरफ्तारियों से तरनतारन और अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा पार से चल रहे कार्टेल का एक और मजबूत गठजोड़ उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी दोषी एक-दूसरे से और पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए वॉट्सएप का उपयोग कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे संबंध स्थापित करने के लिए अन्य जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बरामदगियां होने की संभावना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर गुरसेवक सिंह ने खुलासा किया कि पिता-पुत्र गुरभेज सिंह और गुरदित्त सिंह, मलकीत सिंह के साथ मिलकर इस क्षेत्र में ड्रग सिंडीकेट चला रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरभेज सिंह तरनतारन सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी कारवाइयों को अंजाम दे रहा था और पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संपर्क बनाए रखता था।

सीपी ने कहा कि दोषी गुरभेज सिंह अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित अपने साथी मलकीत सिंह के खेतों में ड्रोन के जरिए खेपें प्राप्त कर रहा था।

उन्होंने बताया कि दोषी गुरभेज हेरोइन की खेपों को सुरक्षित रूप से छुपाने के लिए पशुओं के वाड़ों का उपयोग कर रहा था। उनके खुलासे के बाद, उनके घर में प्लास्टिक के डब्बों में बंद करके मिट्टी के टोए में रखी 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।

सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच के दौरान गुरजीत सिंह की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसके घर की तलाशी के दौरान 2.006 किलो हेरोइन, एक .30 बोर पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि पिस्तौल उसके बेड के गद्दे के अंदर छुपाया गया था।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 177 दिनांक 06-09-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 27-ए, 21-सी और 29 के तहत अमृतसर के थाना छेहरटा में पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरकार की चौकसी से घग्गर नदी नजदीकी गांव बड़े नुकसान से बचे – बरिंदर कुमार गोयल

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई...

बाढ़ से लोगों के बचाव हेतु 115 राहत कैंप जारी, 4533 लोगों को दिया आश्रय: हरदीप सिंह मुंडियां

  चंडीगढ़, 10 सितंबर: पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन...

पंजाब आपका कर्जदार है: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले समाज सेवियों का मुख्यमंत्री द्वारा धन्यवाद

    चंडीगढ़, 10 सितंबर:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सूबे के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख और उद्योगपति प्रितपाल सिंह का तह दिलों से धन्यवाद किया।   मुख्यमंत्री, जो एक निजी अस्पताल में जेरे इलाज हैं, ने समाज सेवी लोगों के साथ टेलीफोन 'ते बातचीत दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट में से बाहर निकालने के लिए सूबा सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार पहले ही इस नेक कार्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में दोनों समाज सेवियों द्वारा किया गया मिसाली काम सचमुच शलाघायोग है क्योंकि दोनों ही मिशनरी भावना से बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह लोग सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए फराखदिल से 'मुख्यमंत्री राहत फंड' में योगदान पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में दुखी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे लोगों का तह दिलों से धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जरूरतमंद लोगों को समय सिर मदद मिले। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों के योगदान का एक-एक पैसा सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को बड़ी राहत देगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे उपराले कुदरती कहर का सामना कर रहे लोगों को समय सिर जरूरी सहायता प्रदान करने में बहुत सहायक साबत होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दानी सज्जनों द्वारा दिखाई गई दरियादिली यकीनी तौर 'ते सूबे के बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि सूबे में बाढ़ कारन पहले ही बड़ा नुकसान हुआ है और सूबा सरकार ने लोगों को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाखड़ा डैम से फिर छोड़ा जा रहा पानी, भारी बारिश की चेतावनी

    पंजाब  : पंजाब के लोगों को अलर्ट होने की...