Saturday, August 23, 2025
Saturday, August 23, 2025

चंडीगढ़ में गौशाला में करंट से 8 गोवंश की मौत

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में गौशाला में करंट लगने से 8 गोवंश की मौत हो गई। जिसमें 7 सांड़ और एक गाय शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम चंडीगढ़ की पार्षद निर्मला देवी अपने पति और सीनियर कांग्रेस नेता दिलावर सिंह के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच की।

घटना बीते देर रात मलोया गांव स्थित गौशाला की है। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के लिए नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं, ताकि जिसकी भी इसमें लापरवाही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि घटनास्थल पर गंदगी बहुत अधिक थी, और कुछ दिन पहले वहां लगे बिजली मीटर के खराब होने के कारण तारों को सीधे जोड़ दिया गया था। इसी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे के समय वहां करीब 25 अन्य पशु भी मौजूद थे, जिन्हें कुछ कर्मचारियों ने बचा लिया।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आधिकारिक जांच शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना गौशाला प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

LPG Tanker Blast मामला : पंजाब के CM भगवंत मान ने किया ये ऐलान

  पंजाब : जिला होशियारपुर के गांव मंडियालां में देर...

पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान की पाई-पाई का मुआवजा देगी: मुख्यमंत्री

    सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला), 22 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह...

Jaswinder Bhalla : आज हर आंख नम कर गया सबको हंसाने वाला, पंचतत्व में विलीन हुआ कॉमेडी किंग

  पंजाब : मशहूर कॉमेडियन किंग जसविंदर भल्ला का आज...