Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

 भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल जेल

Date:

नई दिल्ली–भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवाजाही प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के केन्द्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में इमिग्रेशन और विदेशी विधेयक-2025 पेश किया।

इस बिल के मुताबिक यदि कोई गैर कानूनी तरीके से किसी विदेशी को देश में लाता, ठहराता या बसाता है, तो उसे 3 साल जेल या 2 से 5 लाख रुपए का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है।

भारत में आने के लिए किसी भी विदेशी के पास ‘वैध पासपोर्ट और वीज़ा’ होना अनिवार्य होगा। विपक्ष ने लोकसभा में इस बिल का विरोध किया।

यदि कोई शिक्षण या मेडिकल संस्थान, अस्पताल या निजी आवास के मालिक किसी विदेशी नागरिक को रखते हैं तो उन्हें इसकी पहले इसकी सूचना सरकार को देनी होगी। कोई भी विदेशी किसी भी संस्थान में दाखिला लेता है तो उसे एक फॉर्मेट में अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण अधिकारी को देना होगी।

इस कानून का मकसद राष्ट्रीय सुरक्षा तय करना है। साथ ही भारत में आने-जाने और रहने से जुड़े नियमों को सख्त बनाना है। इसके तहत अगर सरकार को किसी विदेशी नागरिक से खतरा महसूस होता है, तो सरकार उस विदेशी नागरिक को भारत आने से रोक सकती है।

जो भी विदेशी, भारत आएंगे, उन्हें अराइवल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी होगा। इसके अलावा, नाम बदलने, एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने और संरक्षित इलाकों में घूमने पर भी पाबंदियां लगाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर कर ठगे 6 लाख:बाइनेंस और एलबैंक से संपर्क

चंडीगढ़ में क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड का मामला सामने आया है,...

हिमाचल के बनाला में लैंडस्लाइड, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद:2000 टूरिस्ट फंसे

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल...

20 ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਾਲਜਾਂ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮਿਲੀ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਪੈ ਗਈਆਂ ਭਾਜੜਾਂ

ਨੈਸ਼ਨਲ ਡੈਸਕ: ਦਿੱਲੀ 'ਚ ਬੰਬ ਧਮਕੀਆਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ...