Monday, September 8, 2025
Monday, September 8, 2025

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 5 IED बरामद:फोर्सेस ने आतंकी ठिकाना खोजा

Date:

सिक्योरिटी फोर्सेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाना खोजा है। यहां 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। पुंछ के सूरनकोट में मारहोट गांव में यह ठिकाना मिला। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है।

इस बरामदगी के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें कई आतंकी बंद हैं, जो हमलों में मदद करते हैं। इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।

NIA ने जम्मू की कोट बिलावल जेल में लश्कर के ओवर ग्राउंड वर्कर्स निसार अहमद और मुश्ताक हुसैन से पूछताछ की। दोनों पहलगाम हमले के संदिग्ध हैं। दोनों को 2023 में डांगरी में हुए आतंकी हमले में भी गिरफ्तार किए गए थे। इस हमले में भी उन्होंने आतंकियों की मदद की थी। शक है कि पहलगाम अटैक में भी दोनों ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने आतंकवादियों की मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमृतसर में बाढ़ के चलते कल भी स्कूल बंद:टीचर आएंगे, इमारतों की होगी जांच

अमृतसर--अमृतसर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए...

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने अपने पद से दिया इस्तीफा

  इंटरनेशनल -- जापान की राजनीति में एक बार फिर...

बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पंजाब पहुंचे एक्टर सोनू सूद

जालंधर--पंजाब में आई भयानक बाढ़ ने अब तक करीब...

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बाढ़ से मार्गो के हुए नुक़सान का लिया जायज़ा

चंडीगढ़, 6 सितम्बर- पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री...