Tuesday, September 16, 2025
Tuesday, September 16, 2025

जालंधर पुलिस के 42 अधिकारी सम्मानित, दिये नकद ईनाम

Date:

जालंधर : पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वप्न शर्मा ने वीरवार को 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन मेहनती अधिकारियों को बेमिसाल प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 42 अधिकारियों को उनके शानदार समर्पण के लिए प्रशंसा पत्र श्रेणी-1 के साथ सम्मानित किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों को जनताक सुरक्षा के प्रति अपनी अणथक वचनबद्धता के चलते नकद इनामों से भी नवाजा गया है।

समारोह के दौरान पुलिस कमिश्नर जालंधर ने इन मेहनती अधिकारियों की तहे दिल से सराहना की। उन्होंने बताया कि कुल 42 पुलिस अधिकारियों को 7.5 लाख रुपये से अधिक के नकद इनामों के साथ-साथ प्रशंसा पत्र भी दिए गए हैं। श्री स्वपन शर्मा ने बताया कि इन अधिकारियों में सात इंस्पेक्टर, चार सब-इंस्पेक्टर, 11 सहायक सब-इंस्पेक्टर, पांच हेड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर ने शहर में अमन-चैन को बनाए रखने के लिए अनथक प्रयासों और अडोल वचनबद्धता के लिए इन अधिकारियों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लुधियाना के गुरुद्वारा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:3 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिले के धर्मपुरा मे स्थित शुगन...

ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਵਾਦ ‘ਤੇ ਫ਼ਿਰ ਫਸੀ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ!

ਬਠਿੰਡਾ -ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਬਹਾਦਰਗੜ੍ਹ ਜੰਡੀਆਂ ਪਿੰਡ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ...

हरियाणा की महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 नवंबर महीने से

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को...