चंडीगढ़ -पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस नाके पर जब इन्हें रोका गया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके इन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पूछताछ में बड़े खुलासे होंगे।
यह मामला बरनाला का है। पुलिस की तरफ से नाका लगाया हुआ था। तभी आरोपी वहां पर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनके वाहन को रोकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस वालों ने मुश्किल से बचाव किया। साथ ही आरोपियों को दबोच लिया। उनके वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस मुताबिक आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती, गुरप्रीत उर्फ गुरी, सरम सिंह उर्फ रिंकू और दीपक सिंह के रूप में हुई। यह सभी मौजूदा समय में बहुत एक्टिव हे। जबकि एक बड़ी डकैती की साजिश रच रहे थे। सतनाम सिंह एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट सहित 22 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। सरम सिंह और दीपक सिंह नशीले पदार्थों के व्यापार से भी जुड़े हैं।
पुलिस मुताबिक आरोपियों के पास से 1 जिगाना पिस्तौल, 3 पिस्तौल (.30 और .32 बोर) कारतूसों बरामद हुए है। अब पुलिस इस बात की पड़ताल करने में लगी है कि आखिर नके पास यह हथियार कहां से आ रहे है। क्योंकि जिगाना पुलिस तुर्किये निर्मित है। पुलिस अब उनके नेटवर्क को खंगजाल रही है