Friday, September 5, 2025
Friday, September 5, 2025

मुंबई में 400 किलो RDX लेकर घुसे 34 आत्मघाती हमलावर , 34 वाहनों में लगाए गए मानव बम: पूरे शहर को दहलाने की धमकी

Date:

 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक भयावह खतरे का सामना करना पड़ रहा है। एक अज्ञात caller ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर धमकी दी है कि शहर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं, जिनमें कुल 400 किलो आरडीएक्स विस्फोटक सामग्री रखी गई है। इस धमकी में कहा गया है कि ये आत्मघाती हमलावर पूरे मुंबई को दहला देने वाले हैं।

मुंबई पुलिस ने इस गंभीर खतरे को लेकर पूरे शहर और राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियां प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले caller ने खुद को ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नामक आतंकवादी संगठन का सदस्य बताया है। इस संगठन के हवाले से यह दावा भी किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

सुरक्षा अधिकारी फिलहाल धमकी की सच्चाई और caller की पहचान पता लगाने में जुटे हुए हैं। मुंबई पुलिस ने धमकी के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और राज्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में सनसनीखेज वारदात! बांधों को मजबूत कर रहे युवक को मारी गोलियां

  कपूरथला : बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांधों की मजबूती...

CM Mann को फोर्टिस अस्पताल किया शिफ्ट, दो दिन से घर पर चल रहा था इलाज

  चंडीगढ़/मोहाली : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब से...

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बिगड़ी तबीयत, कैबिनेट बैठक स्थगित

  चंडीगढ़ : आज शाम होने वाली पंजाब कैबिनेट की...