Wednesday, September 3, 2025
Wednesday, September 3, 2025

मुख्यमंत्री भगवंत मान का ऐलान, शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची प्रतिमा करेंगे समर्पित

Date:


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के मौके पर मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहीद-ए-आज़म की 30 फुट ऊंची प्रतिमा को समर्पित करेंगे। प्रतिमा की स्थापना का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 30 फुट ऊंची प्रतिमा गनमेटल से तैयार की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिमा युवा पीढ़ी को देश की सेवा के लिए प्रेरित करने में बहुत सहायक होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रतिमा राज्य सरकार की ओर से महान शहीद को उचित श्रद्धांजलि होगी और शहीद की गौरवमयी विरासत को हमेशा कायम रखने में सहायक होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की अटूट कोशिशों के कारण मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम पहले ही शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि शहीदों के नाम पर हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों का नामकरण उनकी गौरवमयी विरासत को कायम रखने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने से हमारे युवाओं को देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए  प्रेरित कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की विचारधारा देश की समक्ष मौजूद सभी समस्याओं का समाधान है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रतिमा देश के अंदर और दुनियाभर से हवाई अड्डे पर आने वाले पंजाबियों की युवा पीढ़ी में शहीद की शानदार विरासत को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह प्रतिमा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को इस राष्ट्रीय नायक द्वारा दी गई महान कुर्बानी की याद दिलाती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

7 सितंबर तक बढ़ गई पंजाब के स्कूलों में छुट्टियां, सरकार ने कर दी घोषणा

    पंजाब---- पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और...

लुधियाना में कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

लुधियाना में आज भी आयकर विभाग की कार्रवाई चल...

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव:वोटिंग खत्म, 8 उम्मीदवार मैदान में रहे, थोड़ी देर बाद काउंटिंग

चंडीगढ़ -चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में भारी बारिश के...

चंडीगढ़ सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल पर:फ्लड गेट खुले

चंडीगढ़----चंडीगढ़ में आज (3 सितंबर) सुबह से तेज बारिश...