Tuesday, September 2, 2025
Tuesday, September 2, 2025

चंडीगढ़ में नाइजीरियन महिला समेत 3 तस्कर अरेस्ट: हेरोइन, ड्रग मनी बरामद

Date:

चंडीगढ़- चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस ने दिल्ली से हेरोइन लाकर चंडीगढ़ और मोहाली में सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने गिरोह के 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियन महिला भी शामिल है। इनके कब्जे से कुल 14.83 ग्राम हेरोइन, 21.70 ग्राम आइस, 5000 रुपए ड्रग मनी, चार मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक स्केल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के उगेंडा की रहने वाली रेहेमा नबुसुउलवा उर्फ मार्था उर्फ ब्रेंडा, इमो स्टेट निवासी नाइजीरियन जो जोशप और सेक्टर-56, चंडीगढ़ निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये तीनों आरोपी दिल्ली से हेरोइन और आइस लाकर चंडीगढ़ और मोहाली क्षेत्र में युवाओं को बेचते थे।

चंडीगढ़ क्राइम एसपी जसबीर ने बताया एएसआई नरेंद्र पाल की अगुआई में पुलिस टीम ने नाका लगाकर सेक्टर-56 के पास अश्वनी कुमार को रात 8:42 बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 14.83 ग्राम हेरोइन, 5000 रुपए नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में अश्वनी ने खुलासा किया कि वह नाइजीरियन नागरिक जो जोशप से नशा खरीदता था।
इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-127, मोहाली से जो जोशप को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9.77 ग्राम आइस (एम्फेटामिन) बरामद की गई। पूछताछ में जोशप ने नाइजीरियन महिला रेहेमा का नाम लिया। पुलिस ने सेक्टर-127 से ही रेहेमा उर्फ मार्था उर्फ ब्रेंडा को गिरफ्तार किया, जिसकी तलाशी में 11.93 ग्राम आइस, 2 मोबाइल फोन और एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस सांसद औजला ने PM मोदी को लिखा पत्र:पंजाब दौरा करने, उच्चस्तरीय कमेटी भेजने को कहा

अमृतसर---पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर कांग्रेस...

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM मान:बोले-मैं केंद्र से अपना हक मांग रहा हूं, भीख नहीं

पंजाब---पंजाब सीएम भगवंत मान आज फिरोजपुर दौरे पर थे।...

अस्पताल में चूहे के कुतरने से नवजात की मौत, NICU वार्ड में आधे हाथ खा गए थे चूहे

  इंदौर : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल...

शहर में बिगड़े हालात, बाढ़ में फंसे लोगों को निकाल रहे सेना के जवान

  फाजिल्का : फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बाढ़ आ...