Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

महाराष्ट्र चुनाव- भाजपा की दूसरी लिस्ट में 22 नाम:सिर्फ एक ही महिला को टिकट; पहली लिस्ट में 99 नाम थे

Date:

 

 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार शाम अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें 22 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। अब तक 121 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो चुका है।

पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट एसटी की 3 और एससी की 2 सीटें हैं।

महायुति में शामिल भाजपा 121, शिवसेना शिंदे 35 और एनसीपी अजित 38 यानी 194 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित की अभी एक-एक लिस्ट जारी हुई है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए थीं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया था।

लिस्ट में 79 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिला। सभी 10 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव लड़ेंगे। 5 विधायकों के टिकट कटे हैं। सूची में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं था।

मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चीन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल ढहने से 12 मजदूरों की मौत, 4 लापता

Bejing: चीन में शुक्रवार को एक प्रमुख नदी पर...

पंजाब के इस इलाके में मिला बम! मौके पर मचा हड़कंप

  सिधवां बेट : लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद...

गोल्डन टेंपल को 400 क्विंटल फूल से सजाया जा रहा:श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव

अमृतसर--अमृतसर के गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब...