पंजाब की अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने चार दिन पहले पकड़े गए नार्को-टेररिज्म हवाला रैकेट मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हेरोइन और हथियारों की तस्करी से जुटाई गई रकम को हवाला के जरिए पाकिस्तान भेजते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ऑल्टो कार भी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली के जगन्नाथ सिंह (40) और हरियाणा के शाहाबाद के राज कुमार (42) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों फरवरी 2024 से पाकिस्तानी तस्करों के लिए काम कर रहे थे।ये दोनों खेती और फर्निशिंग का काम करते थे और पाकिस्तान को निर्यात करते थे। इसके साथ ही आरोपी हवाला के जरिए पाकिस्तान को पैसे भेजते थे। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से 27 लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जो हथियारों और ड्रग्स की तस्करी से जुटाए गए थे।
Related Posts
25 हजार करोड़ का टैक्स देने के बावजूद दिल्ली को कुछ नहीं मिला- आतिशी
आम आदमी पार्टी की दिल्ली वित्त मंत्री आतिशी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि…
मान सरकार ने अकाली दल पर साधा निशाना- इरादे ईमानदार न हों तो अंदरूनी कलह से खत्म हो जाता है राजनीतिक दल
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत…
चंडीगढ़ में आज से किसानों का पक्का मोर्चा:बीकेयू की अगुवाई जुटने लगे किसान
भारतीय किसान यूनियन और पंजाब खेत मजदूर यूनियन की तरफ से आज (रविवार) से चंडीगढ़ में मोर्चा लगाया गया है।…