Friday, September 5, 2025
Friday, September 5, 2025

जीरकपुर में एनकाउंटर में 2 बदमाशों को लगी गोली

Date:

मोहाली के जीरकपुर में बीती रात को पुलिस और बदमाशों में एनकाउंटर हुआ। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जालंधर सीआईए टीम और मोहाली पुलिस की जाइंट टीम ने दोनों काे गिरफ्तार कर लिया है। 10 मई को जालंधर में हुए मर्डर में पुलिस को इनकी तलाश थी। हालांकि दोनों ने भागने के प्रयास में पहले पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। फिर गोलियां चलाई।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गौरव और आकाश के पैरों में गोली लगी है। उनको पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

10 मई को हत्या करने के बाद से थे फरार

पुलिस के मुताबिक, 10 मई को जालंधर के बस्ती शेख थाना में एक केस दर्ज हुआ था। कुछ आरोपियों ने एक लड़की की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। सीआईए जालंधर की टीम को इस मामले में इनपुट मिला था। इसके बाद जीरकपुर क्षेत्र के माइक्रो प्लाजा एरिया में आरोपियों का लिंक मिला। फिर जालंधर और ढकौली थाने की पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप ने मारी पलटी… 25% से घटाकर 15% किया टैरिफ, इस देश पर मेहरबान हुए अमेरिकी राष्ट्रपति

  नेशनल : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को...

खतरे के निशान से ऊपर बह रहा घग्गर दरिया, लोगों के लिए जारी हुई चेतावनी

  खनौरी/पातड़ां : खनौरी सैफन पर 'घग्गर' दरिया खतरे के...