सुखना लेक पर अब देश का पहला पिज्जा एटीएम

चंडीगढ़,  First Pizza ATM:

 

चंडीगढ़ की सुखना लेक की ओर टूरिस्ट व शहर के लोगों को जाने का एक और बहाना मिल गया है। पहले लोग यहां सुखना लेक की खूबसूरती देखने आते थे लेकिन अब एक दूसरा कारण भी बन गया है। सुखना लेक पर अब एक पिज्जा एटीएम भी खुल गया है। यहां महज तीन मिनट में पीजा बना दिया जाता है।

 

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन ने लाइसेंसी के साथ शेयरिंग बेसिस पर यह पिज्जा एटीएम खोला है। सिटको के अधिकारियों के मुताबिक सुखना लेक के पास खोली गई यह पिज्जा वेंडिंग मशीन उत्तरी भारत की ऐसी पहली मशीन है। देश में इस तरह की यह अपने आप में पहली चालू मशीन है। मिली जानकारी के अनुसार इसे करीब एक माह पहले यहां लगाया गया है। इससे पहले मुंबई के रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह की एक मशीन लगाई गई है। आई मेट्रिक्स व्लर्ड वाइड के डॉ. रोहित शर्मा को इस पिज्जा कियोस्क को चलाने का लाइसेंस दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *