Wednesday, September 17, 2025
Wednesday, September 17, 2025

मुख्यमंत्री द्वारा विधायक गोगी के निधन पर शोक व्यक्त

Date:

लुधियाना, 11 जनवरी:


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के असामयिक और दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिनका बीती रात निधन हो गया।
मुख्यमंत्री आज यहां विधायक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने गोगी को मेहनती, समर्पित और प्रतिबद्ध साथी बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़ी व्यक्तिगत क्षति है और आम आदमी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, क्योंकि गोगी पार्टी के समर्पित सिपाही थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गोगी ने लोगों, खासकर अपने हलके के लोगों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने ‘आप’ और लोगों के दिलों में एक बड़ी रिक्तता  छोड़ दी है। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने गोगी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अबोहर में 20 वर्षीय युवती से रेप:काम पर जाते वक्त रास्ता रोका,

फाजिल्का के अबोहर में एक 20 वर्षीय युवती से...

लुधियाना के गुरुद्वारा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:3 लोग घायल

पंजाब के लुधियाना जिले के धर्मपुरा मे स्थित शुगन...

ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਵਿਵਾਦ ‘ਤੇ ਫ਼ਿਰ ਫਸੀ ਕੰਗਨਾ ਰਣੌਤ!

ਬਠਿੰਡਾ -ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਦੌਰਾਨ ਬਹਾਦਰਗੜ੍ਹ ਜੰਡੀਆਂ ਪਿੰਡ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ...

हरियाणा की महिलाओं के अकाउंट में ₹2100 नवंबर महीने से

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को...