Friday, August 22, 2025
Friday, August 22, 2025

पाकिस्तानी सेना की लगातार चौथे दिन LoC पर फायरिंग

Date:

पहलगाम हमले के बाद लगातार चौथे दिन शनिवार को भी पाकिस्तानी फौज ने LoC पर फायरिंग की। भारतीय सेनाओं ने भी इसका जवाब दिया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक होनी है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में LG मनोज सिन्हा ने विशेष सत्र बुलाया है। इस बीच हुर्रियत नेताओं ने कहा है कि इस हमले की सजा बेकसूर कश्मीरियों को ना दी जाए। 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी।

जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले ड्रोन आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्यों

  अबोहर : पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को पुलिस...

बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फिरोज़पुर और तरन तारन ज़िलों में राहत कार्यों का जायज़ा लेने हेतु बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

  चंडीगढ़/फिरोज़पुर/तरन तारन, 21 अगस्तः पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर...

सामाजिक सुरक्षा विभाग के 2 नए कर्मचारियों को डॉ. बलजीत कौर ने नियुक्ति पत्र सौंपे

  चंडीगढ़, 21 अगस्त: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री...

शहीद हरमिंदर सिंह की अंतिम अरदास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

  चंडीगढ़/अमलोह, 20 अगस्त श्रीनगर के कुलगाम ज़िले में शहीद हुए...