पंचकूला , सनातन परंपरा को बरकरार रखने की कोशिश। इसके तहत पंचकूला के माता मनसा देवी परिसर के श्री मुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम – संस्कृत गुरुकुल में उपनयन संस्कार (जनेऊ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्मचारियों सहित वैदिक आचार्य हिस्सा बने। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ब्रह्मचारियों एवं वैदिक आचार्यों ने यज्ञ के साथ पहले की और फिर बटुकों के यज्ञोपवीत की विधि समाप्त हुई। इसके बाद गुरुकुल के कुलाचार्य स्वामी श्रीनिवासाचार्य ने बटुकों को गायत्री मंत्र की दीक्षा व शास्त्रोपदेश दिया। साथ ही जीवन में चार चीजों का अनुसरण करते हुए चलते रहने का मंत्र संस्कृत के वाक्यों का अर्थ समझाकर दिया। आचार्य ने पांच मंत्र दिए। बताया, पहला – सत्यं वद यानी हमेशा सत्य बोलें। दूसरा – धर्मं चर यानी चाहे कितनी भी कठिनाई क्यों न आए किसी भी परिस्थिति में धर्म के रास्ते को न छोड़े। तीसरा -ब्रह्मचारी को दिन में नहीं सोना चाहिए। चौथा – अल्पाहारी बने यानी एक बार भोजन करे। पांचवा – स्वाध्याय में प्रमाद यानी आलस्य नहीं करना है किसी सूरत में। आचार्य की आज्ञा को अपने जहन में गांठ बांधकर मेहनत करते रहना है। और इसके साथ ही शास्त्राध्ययन और वेदाध्ययन करते हुए सन्मार्ग पर चलकर निःस्वार्थ भावना के साथ समाज एवं राष्ट्रसेवा के लिए हमेशा तैयार रहना है।
Related Posts
जिला में विभिन्न रत्चात्मक गतिविधियों से मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए किया जा रहा प्रेरित जिला में आगामी 25 मई तक जारी रहेगी स्वीप गतिविधियां चंडीगढ़, 11 अप्रैल- मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए यमुनानगर में लगातार स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी एवं शिक्षक जागरूकता रैली, पेंटिंग, रगोली,वाद विवाद प्रतियोगिता करवा कर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है l सोशल मीडिया के माध्यम से भी मतदाताओं को वोट डालने के प्रति उत्साहित किया जा रहा है ताकि जिला में मतदान प्रतिशत में प्रभावी बढ़ोतरी हो। स्वीप गतिविधियों के लिए इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। यमुनानगर के डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुनानगर, जगाधरी व सढौरा विधानसभा क्षेत्र तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में आने वाले वाले रादौर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं। उन्होंने बताया कि 18वें लोकसभा आम चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। इसके अलावा स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न विभागों की ओर से डोर-टू-डोर संपर्क करते हुए, रोडवेज बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाकर, मुनादी करवाकर, मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर, व्याख्यान, हस्ताक्षर अभियान, मानव श्रृंखला, रंगोली के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। http://NEWS24HELP.COM Post Views: 34
चंडीगढ़-अंबाला मार्ग बंद होने से लोग परेशानी में
चंडीगढ़, 12 फरवरी Chandigarh-Ambala Road Closed: चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को जीरकपुर, डेराबस्सी व दप्पर…
ਪਟਿਆਲੇ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ
ਪਟਿਆਲਾ: ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਪ੍ਰੋ. ਅਰਵਿੰਦ (Prof. Arvind) ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਵੱਡੀ ਸਫ਼ਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ…