Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

बेंगलुरु में दोस्तों की शर्त के कारण युवक की मौत:ऑटो रिक्शा दिलाने का लालच देकर पटाखे के डिब्बे पर बिठाया

Date:

कर्नाटक के बेंगलुरु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो दिवाली की रात का बताया जा रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक डिब्बे पर बैठा हुआ है। अचानक से डिब्बे में ब्लास्ट हो जाता है और युवक जोर से जमीन पर गिरता है। इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो जाती है।पुलिस ने बताया कि शबरीश और उसके दोस्तों ने दिवाली की रात शराब पी थी। इसके बाद सभी कोनानाकुंटे इलाके में जुटे। बेरोजगार शबरीश से उसके दोस्तों ने ऑटोरिक्शा दिलाने की बात कही। उससे पटाखे वाले डिब्बे पर बैठने की शर्त रखी।

नशे में धुत शबरीश ने शर्त मानी। दोस्तों ने पटाखा जलाया और उस पर डिब्बा रखा दिया। शबरीश उस पर बैठ गया। उसके दोस्त वहां से चले गए। पटाखा फटा और शबरीश हवा में उछल कर सड़क पर आ गिरा।

कुछ सेकेंड बाद वो सड़क पर लेट गया। शबरीश के दोस्त उसके पास आए। उसे उठाने लगे लेकिन शबरीश नहीं उठा। इसके बाद सभी दोस्त शबरीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दक्षिण बेंगलुरु एसपी लोकेश जगलासर ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक ब्लास्ट के कारण शबरीश के निजी अंगों में गहरी चोट आई थी। इसके कारण उसकी मौत हो गई।

एसपी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया था। शबरीश के दोस्तों के पहचान की गई। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

31 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के एलुरु से भी पटाखा ब्लास्ट का वीडियो सामने आया था। स्कूटी से जा रहे 3 लोगों के पास पटाखों में अचानक ब्लास्ट हुआ था। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई थी। ब्लास्ट के समय सड़क पर खड़े 3 लोग समेत कुल 6 घायल हुए थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चीन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुल ढहने से 12 मजदूरों की मौत, 4 लापता

Bejing: चीन में शुक्रवार को एक प्रमुख नदी पर...

पंजाब के इस इलाके में मिला बम! मौके पर मचा हड़कंप

  सिधवां बेट : लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद...

गोल्डन टेंपल को 400 क्विंटल फूल से सजाया जा रहा:श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश उत्सव

अमृतसर--अमृतसर के गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब...