Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

नई दिल्ली से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत नहीं चलेगी:कटरा में बदलनी पड़ेगी ट्रेन, यात्रियों की आईडी की जांच होगी

Date:

 

कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 19 अप्रैल से कटरा स्टेशन से चलेगी। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं। यह इस महत्वाकांक्षी रेल प्रोजेक्ट का पहला चरण है। दूसरे चरण में ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच चलेगी। रेलवे इसे अगस्त या सितंबर में चलाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि नई दिल्ली से सीधे श्रीनगर एक भी ट्रेन नहीं जाएगी।

नॉर्दर्न रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टिकट नई दिल्ली से श्रीनगर तक का बनेगा, लेकिन यात्रियों को कटरा पहुंचने के बाद ट्रेन बदलनी पड़ेगी। यहीं उनकी सुरक्षा जांच होगी। इस प्रक्रिया में 2-3 घंटे लग सकते हैं। इसके लिए कटरा स्टेशन पर अलग लाउंज बना रहे हैं।

यह स्टेशन से बाहर होगा। यात्रियों को प्लेटफार्म पर उतरने के बाद बाहर आना होगा। फिर लाउंज में सुरक्षा जांच, आईडी सत्यापन, सामान की स्कैनिंग होगी। इसके लिए 3 से 6 स्कैनर मंगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात रहेगा। यात्रियों को जांच के बाद वापस प्लेटफार्म नंबर 1 पर आना होगा। यहीं से श्रीनगर की वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।

जांच के चलते ही दोनों ट्रेनों की टाइमिंग में भी 3 से 4 घंटे अंतराल रखा जाएगा। श्रीनगर से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। हालांकि इसका विरोध भी हो रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला ने कटरा में ट्रेन बदलने के फैसले पर चिंता जताई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...