Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

Date:

[ad_1]

Bank Holidays in December 2023: महीने की शुरुआत होने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट सामने आ जाती है। इस साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है और इससे पहले ही बैंक हॉलीडे लिस्ट आ चुकी है। आमतौर पर बैंकों की छुट्टियां त्योहारों और विशेष अवसरों के लिए राज्यों द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य हॉलीडे के कारण होती हैं। इस बार दिसंबर में 18 दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इनमें क्रिसमस का त्योहार, राज्य उद्घाटन दिवस आदि शामिल हैं।

अगर आपको भी दिसंबर के महीने में बैंक से संबंधित काम है तो इसे जल्दी निपटाने के लिए पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर देख लें। आइए जानते हैं कि देश में कहां-कहां दिसंबर में बैंक की छुट्टी रहने वाली है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

News 24 Whtasapp Channel

ये भी पढ़ें- Mobile Number Suspended: सरकार का बड़ा कदम! 70 लाख सिम कार्ड किए बंद, जानिए क्यों?

December 2023 Bank Holidays List

  • 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार)- इस दिन राज्य उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण ईटानगर और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 दिसंबर 2023- (रविवार) साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण पूरे भारत के बैंकों बंद रहेंगे।
  • 4 दिसंबर 2023 (सोमवार)- सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 दिसंबर 2023 (मंगलवार) पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 13 दिसंबर 2023 (बुधवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 14 दिसंबर 2023 (गुरुवार)- लोसूंग/नामसूंग के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 दिसंबर 2023 (सोमवार)- यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- गोवा मुक्ति दिवस के कारण पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 दिसंबर 2023 (शनिवार)-पूरे भारत में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर 2023 (सोमवार)- पूरे भारत में क्रिसमस  के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- क्रिसमस उत्सव के कारण आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर 2023 (बुधवार)-  कोहिमा में क्रिसमस उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 30 दिसंबर 2023 (शनिवार)- यू किआंग नांगबाह के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर 2023 (रविवार)- पूरे भारत में साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 1 December से बदल जाएंगे Credit Card और SIM Card समेत 5 नियम, आमजन पर भी पड़ेगा असर!

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से पूरे साल के लिए वार्षिक बैंक अवकाश कैलेंडर (Annual Bank Holiday Calendar 2023) पब्लिश किया जाता है। हालांकि, इन छुट्टियों के होने से डिजिटल लेनदेन, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं पर कोई असर नहीं पड़ता है।

[ad_2]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...