Monday, June 29, 2026
Monday, June 29, 2026

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर हरियाणा CM का बड़ा बयान

Date:

चंड़ीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर जहां एक तरफ आप-कांग्रेस गठबंधन के नेता लगातार हमलावर हैं और गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं तरफ बीजेपी के खेमे में खुशी की मिठाई बंट रही है। इसके साथ ही बीजेपी के नेता गठबंधन के नेताओं पर पलटवार भी कर रहे हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आप-कांग्रेस गठबंधन पर बड़ा तंज कसा है।

सीएम ने कहा कि, नाच न जाने आंगन टेढ़ा, जनमत गठबंधन के साथ नहीं है, फिर क्यों गठबंधन के नेता सपने देखते हैं. सीएम ने कहा कि जनमत बीजेपी के साथ है और इसलिए BJP का मेयर बना है। सीएम मनोहर लाल का कहना है कि जिस प्रदेश में एक बार बीजेपी की सरकार आती है तो वहां आम आदमी के मन में बीजेपी का ही विचार आता है और वो जल्दी नहीं निकलता। बता दें कि, सीएम आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र जा रहे थे। उस वक्त उन्होने यह बयान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related