Wednesday, August 6, 2025
Wednesday, August 6, 2025

चंडीगढ़ प्रशासन का रामभक्तों को तोहफा: अब चंडीगढ़ से सीधे पहुंचे अयोध्या

Date:

 चंडीगढ़ प्रशासन ने रामभक्तों को एक तोहफा देते हुए अब चंडीगढ़ से अयोध्या तक सीधी बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोगों की उमड़ी भावनाओं की कद्र करते हुए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अन्य धार्मिक स्थलों की तरह अयोध्या के लिये भी अपनी लॉंग रूट सेवा जारी करने का फैसला किया है। सेक्टर 17 के बस स्टैंड से अयोध्या धाम तक बसंत पंचमी से पहले इसे चलाया जाएगा। आईएसबीटी 17 से दोपहर 1.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 8.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। इसी तरह अयोध्या से बस शाम 4.30 बजे रोजाना चलेगी और अगले दिन सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 17 बस स्टैंड पर पहुंचेगी। 947 किलोमीटर के इस सफर के लिये 1706 रुपये का किराया तय किया गया है। बस का एक तरफ का सफर 19 घंटे का रहेगा। सीटीयू ने इससे पहले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों के लिये बस सेवा चला रखी है। विभिन्न धार्मिक स्थानों पर पहले ही यह चल रही है। सालासर, खाटू श्याम, वृंदावन, हरिद्वार, कटड़ा, ज्वाला जी, चामुंडा देवी इत्यादि के लिये पहले ही बस सेवा जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, गांव जमींदोज:4 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

उत्तरकाशी--उत्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर 1.45 बजे...

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा

रोहतक--डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक...

SYL को लेकर दिल्ली में हुई बैठक:CM मान का पीएम मोदी पर तंज

मोहाली-सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर आज एक बार...