Monday, August 25, 2025

चंडीगढ़-अंबाला मार्ग बंद होने से लोग परेशानी में

Date:

चंडीगढ़, 12 फरवरी

 

Chandigarh-Ambala Road Closed: चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को जीरकपुर, डेराबस्सी व दप्पर टोल प्लाजा के रास्ते अंबाला जाने के लिये काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला के पास झरमड़ी में हरियाणा सरकार ने रोड को शंभू टोल प्लाजा की तर्ज पर बंद कर दिया है। यहां पर भी बैरिकेड लगाकर पुख्ता प्रबंध किये गये हैं ताकि ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य वाहनों से किसानों के जत्थे दिल्ली की ओर न जा सकें।

 

इस तरफ से न केवल चंडीगढ़ बल्कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर बल्कि पंजाब का भी ट्रैफिक गुजरता है। लालड़ू से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं सीटीयू की बसों व प्राइवेट ट्रैफिक को पंचकूला-रामगढ़, बरवाला और यमुनानगर होते हुए या शाहबाद-कुरुक्षेत्र की ओर निकलने की एडवाइजरी हरियाणा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई है। चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर डेराबस्सी के पास जाम की स्थिति बन गई है। लोगों को गांवों में से होकर घूमना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related