Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा सी.पी.एम. के नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त 

Date:

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता श्री सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा सदमा और शोक व्यक्त किया है। श्री सीताराम येचुरी का आज लंबी बीमारी के कारण एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
श्री येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि अपने छात्र जीवन से लेकर अंत तक, सीताराम येचुरी ने पूरी निष्ठा के साथ हमेशा गरीबों और समाज के दबे-कुचले वर्गों की भलाई और विकास के लिए काम किया।
दिवंगत नेता के निधन को एक युग का अंत बताते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें श्री येचुरी के नेतृत्व में कुछ समय काम करने का मौका मिला और उन्होंने श्री येचुरी से बहुत कुछ सीखा। श्री कटारूचक्क ने आगे कहा कि श्री येचुरी ने युवाओं को बड़ी संख्या में जनपक्षीय राजनीति से जोड़ा।
दिवंगत सी.पी.एम. नेता को जनता का प्रतिनिधि बताते हुए श्री कटारूचक्क ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान, श्री येचुरी ने हमेशा जनता के हितों की पैरवी की और उनके मुद्दों को उठाया। उल्लेखनीय है कि श्री येचुरी ने लंबे समय तक सी.पी.एम. के महासचिव के रूप में भी सेवा की।
श्री कटारूचक्क ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी हमेशा लोगों के दिलों में अमर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related