Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

ऐतिहासिक जीत के लिए चंडीगढ़ भाजपा का फोकस बूथों के सशक्तिकरण परःअमित जिंदल

Date:

ऐतिहासिक जीत के लिए चंडीगढ़ भाजपा का फोकस बूथों के सशक्तिकरण परःअमित जिंदल
मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर घर दस्तक दें भाजपा कार्यकर्ता-महासचिव अमित जिंदल
विपक्षी दलों के पास उनके कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड में दर्ज है भ्रष्टाचार का काला चिट्ठाःअमित जिंदल
रायपुर खुर्द में भाजपा ने किया बूथ सम्मेलन,प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने की अध्यक्षता


चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमित जिंदल ने बूथ नंबर 8 पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान चंडीगढ़ भाजपा का पूरा फोकस अपने हर बूथ को और मजबूत करने पर है। चंडीगढ़ भाजपा हर बूथ पर सशक्तिकरण अभियान चलाकर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जिंदल ने कार्यकर्ताओं के जोश को नमन करते हुए कहा कि इसी उत्साह के साथ वे सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर घर घर पर दस्तक दें।

उन्होंने कहा कि बेशक भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है,लेकिन नए सदस्यों को निरंतर जोड़ते रहें। इसी के साथ जहां भी बस्तियां हैं,वहां जाकर भाजपा सरकार क्यों जरूरी है,यह जानकारी विस्तार से दें। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है और इसके बाद 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डा.बीआर अंबेडकर जी की जयंती है। इस दौरान सेवा कार्यों अभियान जारी रखें। जिंदल ने इस अवसर पर मेरा बूथ, सबसे मजबूत का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सभी बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं और कोई भी कार्यकर्ता बूथ को छोटा नहीं समझे,क्योंकि यहीं से आगे बढ़कर समाज में अलग पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत जनता के बीच यह भी स्पष्ट संदेश दिया जाएगा कि कमल पर भरोसा रखें, वहीं उनका हित है। प्रदेश महामंत्री ने चुनाव को लेकर अन्य विषयों पर विचार प्रकट करने के साथ जिंदल ने कहा कि बूथ जीता तो मंडल जीता,मंडल जीता तो पार्टी जीती। उन्होंने उसी मंत्र के साथ चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उन्होंने कहा विपक्षी दलों के पास उनके कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड नहीं,बल्कि भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा है,जिसे लेकर उनके कार्यकर्ता उत्साह नहीं,बल्कि हतोत्साहित हैं। रायपुर खुर्द में आयोजित इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,क्षेत्र के निगम पार्षद हरजीत सिंह, प्रदेश सचिव सुभाष मौर्य और जिला महामंत्री राम शुक्ला के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।http://NEWS24HELP.COM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Punjab के अमृतसर में पानी पीने से हो रही मौ+तें

  पंजाब : अमृतसर से इस वक्त की बड़ी खबर...

गुजरात में दो कारें टकराने से 8 लोग जिंदा जले

सुरेंद्रनगर---सुरेंद्रनगर जिले के वढवाण-लखतर हाईवे पर रविवार की शाम...

पंजाब में शुक्रवार को भी सरकारी छुट्टी की मांग! 

पक्खोवाल : शहीद बाबा जीवन सिंह वेलफेयर सोसाइटी के...

लुधियाना में पूर्व मंत्री आशु का सहयोगी गिरफ्तार:नगर निगम दफ्तर की सील तोड़ने का आरोप

लुधियाना---लुधियाना में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु...